अंडरटेकर रेसलिंग की दुनिया के उस शख्सका नाम हे जिसकी खतरनाक आंखें और जोरदार पंच के सामने कोई भी नहीं टिक पता था। अंडरटेकर ने 27 सालों तक रेसलिंग की दुनिया पर राज किया हे। जिनका असली नाम मार्ग विलियम केल्वे है। दोस्तों अप्रैल 2017 में भले ही अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले लिया हो। लेकिन वह अपने चाहने वालों के बीच हमेशा याद किए जाएंगे। दोस्तों जिन लोगों ने 90 और उसके बाद के दशक में अपना बचपन देखा है। उनके लिए रेसलिंग एक खेल से कहीं बढ़कर था।
ये वो दौर था जब लोगों में क्रिकेट से ज्यादा दिलजस्वी रेसलिंग में हुवा करती थी। अभी तभी से रेसलिंग के खेल में बहुत सारे रेसलर आए और चले गए। लेकिन अंडरटेकर की दीवानगी कभी भी कम नहीं हुई। अंडरटेकर ने अपने करियर में चार बार WWE चैंपियनशिप और तीन बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की है। इसके अलावा 2007 के रॉयल रंबल विजेता भी रह चुके हैं।
रेसलमेनिया में लगातार 21 बार मैच जितने का नाम भी अंडरटेकर का ही रिकॉर्ड हे। अंडरटेकर का जन्म 24 मार्च 1965 को Texas के Houston शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम Frank Calaway था। जिनकी मृत्यु 22 जुलाई 2003 को हुई।
अंडरटेकर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई Waltrip High School से की। जहा वह फुटबॉल और बास्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे। 1983 में उन्होंने अपने ग्रेजुएशन कम्पलीट की। और फिर Angelina College में अड्मिशन लिया।
जहां उन्होंने अपने बास्केटबॉल के खेल से सबको प्रभावित किया। जिससे आगे चलकर उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली। लेकिन उनका हट्टा कट्टा शरीर उन्हें रेसलिंग में आने को उकसा रहा था। इसीलिए 1984 में वह वर्ल्ड क्लास चैंपियनशिप रेसलिंग से जुड़ गए।
जहां वे अपने रिंग नाम Texas Red के साथ रिंग में उतरे। लेकिन मैं अपना पहला ही मैच Bruiser Brody बुरी तरह से हार गए। जिसके बाद उन्हें लगा कि वह रेसलिंग के लिए अभी पूरी तरह से फिट नहीं हे । इसीलिए उन्होंने अपने बॉडी पर काम करना शुरू किया। और 4 सालों तक जी जान लगाकर ट्रेनिंग ली। 4 साल बाद उन्होंने कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एसोसिएशन के साथ कांटेक्ट साइन किया।
The Undertaker की मुख्य जानकारी
The Undertaker Biography | |
---|---|
असली नाम | Mark William Calaway |
अंडरटेकर का उपनाम ( उर्फ़ ) | The Phenom, Big Evil, द मैन फ्रॉम द डार्क साइड, The Dead Man |
लम्बाई | 208 cm |
वजन | 138 kg 310 lbs ( पाउंड्स ) |
अंडरटेकर की WWE में एंट्री | 19 November 1990 (WWE/WWF Television Debut) |
मुख्य उपलब्धिया | • 3 बार – विश्व हैवीवेट चैंपियन • WWF 1 बार – हार्डकोर चैम्पियनशिप • WWF 4 बार – विश्व हैवीवेट चैम्पियनशिप • 6 बार – WWF वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप •2007 रॉयल रंबल के विजेता |
और फिर से लिंग पर वापसी की जिसके बाद द मास्टर ऑफ पैन नाम के साथ उन्होंने 1 अप्रैल 1989 को यूनिफाइड वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। 5 अक्टूबर 1989 को एक बार फिर से The Punisher नाम के साथ उन्होंने कदम रखा। और Eric Embry को हराकर टेक्सास हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया।
और फिर अगले साल 1990 में वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन के साथ कांटेक्ट साइन किया। जिसके बाद उन्होंने अपना पहला मैच 22 नवंबर को सर्वाइवर सीरीज में खेला। जिस मैच में सिर्फ 1 मिनट में उन्होंने KoKo B Ware को हरा दिया। आगे भी उनकी जीत का सिलसिला यूं ही चलता रहा। और उन्होंने TUGBOAT , Jimmy Snuka और Hulk Hogan जैसे धुरन्धर को भी हराया।
अंडरटेकर इकलौते ऐसे रेसलर हैं जो लगातार २२ महीनों तक किसी भी फाइट में नहीं हरा है। लेकिन एक मैच में योकोजुना ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर पेटी में पटक दिया। जिसके बाद 7 महीनों तक अंडरटेकर को रिंग से बाहर रहना पड़ा।
२००८-२००९ तक अंडरटेकर Shawn Michaels को कभी भी सिंगल में नहीं हरा पाए थे। और इस बात को Shawn Michaels हमेशा उन्हें उकसाते रहते थे। जिसके बाद रैसलमेनिया 25 में दोनों का सामना हुआ। और आखिरकार उन्होंने Shawn Michaels को हराकर उनकी बोलती बंद करदी। ईएसएस मैच को लोगों और मीडिया द्वारा काफी पसंद किया गया था।
रेसलमेनिया में लगातार 21 मैच जीतने का अंडरटेकर रिकॉर्ड है। लेकिन अप्रैल 2014 में ब्रॉक लेसनर से हारने के बाद अंडरटेकर की ये बिजय पारी थम गयी। जिसके बाद उन्हें अपने करियर के लास्ट मैच मे भी रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस भी हार का सामना करना पड़ा।
और अंत तक उनका विनिंग स्कोर २३-२ हो गया। 27 साल में अंडरटेकर ने कुल २२७४ मैच खेले जिनमें उन्होंने 1717 मैचों में जीते जब की ४६६ मैच मे उन्हे हार का सामना करना पड़ा। और बाकी बचे हुए 91 मैच ड्रॉ रहे। अंडरटेकर ने 1991 के बाद कभी भी WWE के अलावा किसी भी रेसलिंग कंपनी के साथ काम नहीं किया। और इसी वजह से भी WWE के मालिक Vince McMahon की सबसे चहेते बने रहे। 27 साल के करियर में अंडरटेकर की ऐसी बहुत सी यादे हैं जो उनके चाहने वाले हमेशा याद रखेंगे।
0 Comments