ब्रॉक लेसनर की जीवनी Brock Lesnar Biography In Hindi

 रेसलिंग की दुनिया की सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार द नेक्स्ट बिग थिंग के नाम से प्रसिद्ध ब्रॉक एडवर्ड लेसनर की। जिन्हें हम आम तौर पर ब्रॉक लेसनर के नाम से जानते हैं।  ब्रॉक लेसनर ५ बार WWE  के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हे। इसके इलावा एक बार न्यू जापान प्रो रेसलिंग हैवीवेट चैंपियन शिप भी अपने नाम किये हे। 




लेसनर  अब तक रॉक, जॉन सीना, अंडरटेकर, बिगशो  और गोल्डबर्ग जैसे महारथी को हरा चुके हैं। और उनकी दीवानगी दिन-ब-दिन लोगों में बढ़ती जा रही है।  ब्रॉक लेसनर रेसलर होनेका इलावा एक प्रोफेशनल फुटबॉल खिलाड़ी भी हे।

 ब्रॉक लेसनर का जन्म 12 जुलाई 1977 को Webster Southdakota में हुआ था। उनके पिता का नाम Richard Lesnar  था।  जो की एक डेरी फर्म चलाते थे। ब्रोक ने अपनी सुरुवाती पढाई   Webster High School से  की। जहा वह एक अच्छी फुटबॉल खिलाड़ी थे।

और साथ ही साथ  रेसलिंग में भी पार्टिसिपेट किया करते थे। स्कूल जॉइन करने के सिर्फ 1 साल बाद ही उन्होंने जूनियर कॉलेज एथलेटिक एसोसिएशन का किताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद उन्होंने NCAA Heavyweight Wrestling Champion भी जीती। 

आगे चल कर उनके जबरजस्त खेल को देखते हुवे।  उन्हे University Of Minnsota में स्कोलरशिप भी मिली। जहां वे शेल्टन बेंजामिन टीम पार्टनर थे। जो कि आगे चलकर प्रोफेशनल रैसलिंग कैरियर में भी उनके पार्टनर बने। अब तक ब्लॉक ने  अपने कॉलेज की कुल 4 सालों में 111 मैचों में पार्टिसिपेट किया था। जिसमें से 106 मैचों में उन्हे जीत हासिल हुई।  जबकि केवल और केवल 5 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा।

ब्रॉक लेसनर की  मुख्य जानकारी


Brock Lesnar Biography
नामब्रॉक एडवर्ड लैसनर (Brock Edward Lesnar)
जन्मJuly 12, 1977
Height6 फुट 3 इंच
वजन129 किलो
जन्मस्थानवेबस्टर, साउथ डैकोटा
फिनिशिंग मूवएफ-5


इन आंकड़ों को देखते हुए ब्रोक ने फैसला कर ही लिया था। की उन्हे रेसलिंग में ही करियर बनाना हे। हलाकि  उन्होने १७ साल  की उम्र में National  Army Guard भी ज्वाइन किया था । क्यों की वो उस समय तक सेना में जाकर हथियारों से खेलना चाहते थे ।

 लेकिन उन्हें लाल और हरे रंग को देखने में दिक्कत होती थी। जिसके वजह से उन्हें ऑफिस का काम सौंप दिया गया। और फिर आगे चलकर एक कंप्यूटर टेस्ट में फेल हो जाने की वजह से उन्हे नौकरी से निकाल दिया गया था।

हलाकि ब्रोक लेसनर इस बात से निराश नहीं हुए बल्कि अपने आप को उन्होने पूरी तरह से रेसलिंग में झोक दिया।और इसी का नतीजा था कि सन २००० में WWF के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। और  फिर WWF ने   उन्हें  Ohio Valley Wrestling  के लिए भेज दिया। 

जहां उन्होंने अपने कॉलेज के रूममेट शेल्टन बेंजामिन के साथ मिलकर एक टैग टीम बनाई। और OVW Southern Tag  Team Championship तीन बार जीते। इसके अलावा WWF के मेन मैच में बुलाये  जाने से पहले उन्होंने बहुत सारे डार्क मैच भी खेले।

 ब्रॉक लेसनर में अपना WWF का पहला और टीवी डेब्यू  Raw के एपिसोड में 18 मार्च 2002 को खेला। और फिर उन्होंने The Hardy Boyz को हराया।  आगे चलकर उन्होंने द किंग ऑफ द रिंग का  खिताब भी अपने नाम कर लिया। 

आखिरकार 25 अगस्त 2002 को SummerSlam  के एक बड़े मुकाबले में The Rock को  हराकर ।  लेसनर ने WWE  Undisputed Championship अपने नाम किया। उस समय उनकी उम्र केवल 25 साल थी। और WWE  के इतिहास में पहली बार किसी ने सिर्फ 25 साल की उम्र में कोई भी चैंपियनशिप जीती थी। 

बस यहां से ब्लॉक ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और फिर उन्होंने अंडरटेकर बिग शो  और गोल्डबर्ग जैसे बहुत सारे धुरंधरों को हराया। 2004 में अपनी फुटबॉल कि शौक को पूरा करने के लिए ब्रॉक लेसनर ने अपने रेसलिंग करियर  को होल्ड पर रख दिया।  

और नेशनल फुटबॉल लीग से जुड़ गए। जहां उन्होंने मिनेसोटा वाइकिंग्स के लिए बहुत सारे मैच खेले। के लिए आगे चलकर उन्हें यूरोप के लिए भी बुलाया गया लेकिन वो ब्रोक अपने देश को छोड़कर नहीं जाना चाहते थे। और इसीलिए उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। 

  इस बीच WWF के साथ भी  उनका विवाद चल रहा था। इसीलिए उन्होंने WWE  का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। और 2005 में न्यू जापान  प्रो रेसलिंग से जुड़ गए।  जहां उन्होंने IWGP Heavyweight Championship अपने नाम की। कुछ सालों के बाद 2012 में उन्होंने पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ WWE मे वापसी की। 

और फिर 2014 में जॉन सीना को हराकर WWE Heavyweight Championship  का टाइटल अपने नाम कर लिया। इसके इलावा अप्रैल 2014 मे ब्रोक लेसनर ने ही अंडरटेकर को हराकर WrestleMania में हराके उनकी कभी न हारने का  रिकॉर्ड तोड़ा था।  

 इससे पहले अंडरटेकर ने लगातार 21 मैच जीते थे। आखिरकार 2 अप्रैल 2017 को WrestleMania 33 की एक मैच में ब्रॉक लेसनर गोल्डबर्ग को हराकर  WWE Universal Championship जीती थी।  और एक मात्रा ऐसे रेसलर बन गए जिन्होने WWE Championship के साथ ही साथ WWE Universal Championship भी जीती।     

अगर   ब्रॉक लेसनर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2006 में Rena Marlette Greek  से शादी की।  जो की एक प्रोफेशनल रेसलर हे।  अब्ब तक उनका कुल ४ बच्चे हे।  

Post a Comment

0 Comments